समस्तीपुर, अप्रैल 4 -- रोसड़ा। अनुमंडल क्षेत्र में एलपीजी गैस की अनियमित आपूर्ति का असर अब सामाजिक आयोजनों पर भी साफ दिखने लगा है।शादी-विवाह, भोज-भंडारा और अन्य पार्टी फंक्शन करने वाले लोगों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि आयोजन की तारीख तय होते ही आयोजक 10 से 15 दिन पहले से ही गैस सिलेंडर की व्यवस्था में जुट जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर विवाह भवन और केटरिंग संचालकों ने भी गैस की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। अधिकांश विवाह भवनों और कैटरर्स द्वारा साफ तौर पर आयोजकों को निर्देश दे दिया जा रहा है कि गैस सिलेंडर की व्यवस्था उन्हें स्वयं करनी होगी। ऐसे में आयोजकों की परेशानी और बढ़ गई है। शहर के राकेश कुमार बताते हैं कि उनके बच्चे का उपनयन संस्कार है। इसके लिए कैटरर से बात की, पहले कैटरर ही गैस की पूरी व्यवस्था करते थे, लेकिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.