रांची, मार्च 15 -- रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने राज्य में रसोई गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत और आसमान छूती कीमतों पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता आज दोहरी मार झेल रही है। एक तरफ गैस सिलेंडरों के दाम आम आदमी के बजट से बाहर हो चुके हैं और दूसरी तरफ घंटों कतार में लगने के बाद भी लोगों को सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है। गरीब परिवारों को मुफ्त कनेक्शन का लालच देकर उनके घरों से चूल्हा हटवा दिया गया, लेकिन आज सिलेंडर रिफिल कराना उनके लिए सपना बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के अच्छे दिन का वादा अब महंगे दिन में बदल चुका है। गैस वितरण प्रणालियों में...