औरंगाबाद, मार्च 31 -- बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता एवं इंटक बिहार के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि आज आम आदमी की रसोई पर ताला लगने की नौबत आ गई है। रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों ने गरीब, किसान और मध्यम वर्ग को गहरे संकट में डाल दिया है। मंगलवार को सर्किट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि जिले के कई इलाकों में गैस आपूर्ति बाधित है, जिससे लोग लकड़ी और कोयले पर खाना बनाने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने महंगाई को चरम पर पहुंचा दिया है और रोजमर्रा की वस्तुएं महंगी होती जा रही हैं, जबकि सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। बिजली दरों में प्रस्तावित बढ़ोतरी ने आम लोगों की कमर तोड़ने का काम किया है और यह गरीबों, किसानों, छोटे दुकानदारों व युवाओं पर सीधा आर्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.