रांची, मार्च 13 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड विधानसभा में शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही गैस की किल्लत और महंगाई के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। सत्ता पक्ष के विधायकों ने केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए जोरदार प्रदर्शन किया, जबकि विपक्ष ने किल्लत के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कांग्रेस पर देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। एलपीजी किल्लत को लेकर विधानसभा के बाहर और अंदर दोनों जगह सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा, जिससे शुक्रवार को झारखंड विधानसभा का माहौल पूरी तरह गरमाया रहा।नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन कांग्रेस जानबूझकर देश में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता संसद ...