गैस किल्लत को लेकर सपाइयों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
बहराइच, मार्च 28 -- कैसरगंज, संवाददाता। समाजवादी पार्टी की ओर से शनिवार को गैस सिलेंडर सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय विधायक आनन्द यादव एडवोकेट के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया तथा 11 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन जो राज्यपाल को संबोधित एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह को सौपा। ज्ञापन के माध्यम से विधायक ने राज्यपाल को अवगत कराया कि इस समय डीजल पेट्रोल की भारी किल्लत चल रही है जिससे किसान बेहद परेशान है। गैस सिलेंडर के लिए आम आदमी परेशान है। घाघरा के कछार में स्थित एक दर्जन गांव भेड़िया, फिशकैट व तेंदुए के हमले से परेशान हैं। संजय सेतु की स्थिति बेहद जर्जर है। गोड़हिया में 1983 से चल रहा सर्वे आज तक पूरा नहीं हो पाया है। कटान पीड़ित खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। लेकिन इन समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार की ओर से कोई पहल नहीं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.