मुरादाबाद, मार्च 12 -- मुरादाबाद। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने गुरुवार को जिला कार्यालय पर बैठक की। इसमें गैस किल्लत को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। इस मामले को लेकर शिवसेना शुक्रवार को डीएम व उनके माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेगा। इसके अलावा शिवसेना क्षेत्र में प्रदूषित जल, लाइनपार क्षेत्र में पीला पानी आने आदि के मामलों को उच्चाधिकारियों के सामने रखेगा। बैठक में वीरेंद्र अरोड़ा, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर, आकाश सिंह, मयंक सैनी, अंकुर टंडन, सुरेश सैनी, विक्की कश्यप, महेश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.