अमरोहा, मार्च 19 -- हसनपुर, संवाददाता। घरेलू गैस किल्लत के विरोध में बुधवार को भाकियू बीआर आंबेडकर पदाधिकारियों ने उपभोक्ताओं संग नगर के गजरौला अड्डे के पास प्रदर्शन किया। अफसरों को चेतावनी दी कि जल्द ही गैस आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उज्जवला योजना के तहत मिले कनेक्शन बंद कर दिए जाएंगे।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.दिग्विजय सिंह भाटी के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए उपभोक्ताओं ने कहा कि तहसील क्षेत्र में रसोई गैस की जबरदस्त किल्लत मची हुई है। रोज उपभोक्ता गैस लेने के लिए लाइन में लग जाते हैं। तमाम उपभोक्ता गैस न मिलने पर खाली सिलेंडर लेकर घर लौट जाते हैं। अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जिले में पर्याप्त गैस है जबकि एजेंसियों के बाहर गैस के लिए लोगों की लाइन लगी हुई है। ऐसे में चूक किस स्तर पर हो रही है यह समझ में नहीं आ रहा। शहर क...