हापुड़, मार्च 18 -- सपा महिला जिलाध्यक्ष रेशमा यादव व जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों के दामों में वृद्धि और गैस सिलेंडर की किल्लत के विरोध में जिला मुख्यालय में चुल्हा जलाकर अपना अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जनता महंगाई से त्रस्त है, लेकिन सरकार जुमलेबाजी से बाज नहीं आ रही है। उन्होंने आमजनता को राहत दिलाने के लिए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कहा कि देश में जीडल-पेट्रोल और गैस की कोई किल्लत नहीं है, इसपर भाजपा सरकार सोशल मीडिया पर खूब प्रचार प्रसार कर रही है। लेकिन भाजपा सरकार खाड़ी देशों में युद्ध के नाम पर रसोई गैस के दामों में वृद्धि कर रही हैं। ऐसे में रसोई गैस पर जमकर कालाबाजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.