लखनऊ, मार्च 12 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश में रसोई गैस की किल्लत के कारण हालात बिगड़ने लगे हैं। सर्वर ठप होने की वजह से लोगों को गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे आम जनता में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। गैस एजेंसियों के बाहर लगातार लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन गैस से भरे ट्रक पहुंचने के बावजूद वितरण नहीं हो पा रहा है। राजधानी में सर्वर ठप होने के बाद कई जगह गैस सिलिंडर ब्लैक में बिकने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में आक्रोश का माहौल है। गुरुवार को हजरतगंज चौराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस की किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ता चौराहे पर एकत्र होकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए।प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ता अपने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.