नोएडा, मार्च 17 -- मनरेगा भुगतान में भी धांधली का आरोप सुधीर गुप्ता हत्याकांड का मुद्दा भी उठायाग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। एलपीजी गैस की किल्लत और आमजन से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मनरेगा भुगतान में धांधली और सुधीर गुप्ता हत्याकांड का मुद्दा भी उठाया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि आम जनता गैस सिलेंडर की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों से त्रस्त है। इससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का जीवनयापन कठिन हो गया है। मनरेगा श्रमिकों के भुगतान को लेकर सरकार की उदासीनता दिखाई दे रही है। श्रमिकों को अपनी मेहनत की मजदूरी के लिए महीनों इंतजार करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने मजदूरी ...