हापुड़, अप्रैल 5 -- एलपीजी की भरपूर उपलब्धता के दावों के बीच क्षेत्र के होटल व ढाबों में गैस चूल्हों की जगह भट्ठियां जलने लगी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बुकिंग की समयसीमा बढ़ाए जाने के कारण महिलाओं ने रसोई संबंधित सारा काम चूल्हे पर ही शुरू कर दिया है। ताकि सिलिंडर की खपत कम हो। सिलिंडर की बुकिंग व ई केवाईसी की अनिवार्यता के बाद से उपभोक्ताओं की भीड़ एजेंसियों पर पहुंच रही है। सर्वर की गति धीमी होने व कंपनियों के नंबरों पर कॉल न लगने के कारण समस्या ज्यादा आ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत होटल, ढाबे व रेस्टोरेंट व्यवसाय से जुड़े लोगों के सामने आ रही है। कई स्थानों पर कोयला व लकड़ी का प्रयोग करके खाना बनाया जा रहा है। ब्रजघाट स्थित होटल संचालक कोमित सैनी ने बताया कि सिलिंडर खत्म होने पर दो भट्ठी मंगवाईं हैं। अधिकांश काम भट्ठी पर शुरू कर दिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.