प्रयागराज, मार्च 12 -- प्रयागराज, संवाददाता। रसोई गैस की किल्लत के बीच सिलेंडरों में घटतौली कर कालाबाजारी की शिकायतों को देखते हुए विधिक बाट माप विज्ञान विभाग ने गुरुवार को गैस गोदामों और सप्लाई की सघन जांच की। इसके लिए 13 सदस्यों की टीम गठित कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाया गया।विभाग की टीम ने मजार चौराहा, फूलपुर, थरवई और फाफामऊ क्षेत्र में गैस गोदामों तथा सप्लाई वाहनों की जांच की। जांच के दौरान मजार चौराहे पर एक गैस हॉकर सिलेंडर लेकर जाता हुआ मिला। टीम ने उसे रोककर सिलेंडर की जांच की तो उसमें लगभग दो किलो गैस कम पाई गई।जिला बाट माप अधिकारी संजय सरोज ने बताया कि जब हॉकर से दूसरा सिलेंडर लाने को कहा गया तो वह घबरा गया और सिलेंडर बाइक पर लादकर भागने लगा। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ने से सिलेंडर सड़क पर गिर गया, लेकिन हॉकर मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.