लोहरदगा, मार्च 16 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत का असर अब साफ तौर पर होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय पर दिखने लगा है। गैस की नियमित आपूर्ति नहीं होने के कारण कई छोटे-बड़े होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों को मजबूरी में अपने प्रतिष्ठान बंद करने पड़ रहे हैं। इससे होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ गई है।होटल संचालकों का कहना है कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने से खाना बनाना मुश्किल हो गया है। जो सिलेंडर पहले आसानी से उपलब्ध हो जाते थे, अब उनके लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। कुछ संचालकों ने बताया कि खुले बाजार में भी सिलेंडर ऊंचे दामों पर मिल रहे हैं, जिससे लागत बढ़ गई है।गैस की कमी का असर ग्राहकों पर भी पड़ रहा है। कई होटलों में सीमित मेन्यू के साथ काम चलाया जा रहा है, जबकि कुछ जगहों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.