फरीदाबाद, मार्च 26 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी तनाव और अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण खाद्य वस्तुओं के दामों में जहां एकाएक वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं गैस की किल्लत के बीच खाद्य पदार्थ बनाने वाली कंपनियों ने उत्पादों के दाम बढ़ाने के साथ-साथ उनका वजन भी कम कर दिया है। इस दोहरी मार ने लोगों की रसोई का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है, जिससे लोग काफी परेशान है। अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पिछले करीब एक महीने से शहर में गैस की किल्लत बढ़ गई है। खासतौर पर व्यावसायिक सिलेंडरों बंद होने के कारण होटल, ढाबा संचालकों और फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स पर सीधा असर पड़ा है। किराना दुकानदारों ने बताया कि गैस की आपूर्ति ठप होने के कारण कंपनियों में उत्पादन लागत बढ़ गई है, जिसके चलते कंपनियों ने अपने उत्पादों की कीमतें बढ़ाने के साथ पैकिंग स...