विकासनगर, अप्रैल 10 -- कालसी, संवाददाता।जौनसार-बावर में संचालित आवासीय सुविधा वाले राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों (एटीएस) में अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं मिलने से लोग नाराज हैं। एटीएस विद्यालयों में एससी वर्ग के विद्यार्थियों को दाखिला दिलाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि, आरक्षित वर्ग के छात्र-छात्राओं की सुविधा को जौनसार के चकराता और कालसी प्रखंड में संचालित एटीएस त्यूणी, एटीएस बिनसोन, एटीएस लाखामंडल, एटीएस लागापोखरी, एटीएस हरिपुर में साल 2016 से एससी वर्ग के विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिल रहा है। आवासीय सुविधा वाले इन विद्यालयों में सिर्फ अनुसूचित जनजाति-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। गरीब परिवार से जुड़े आरक्षित वर्ग के विद्यार्थि...