बागपत, मार्च 15 -- इजरायल-ईरान युद्ध से पैदा हुए गैस संकट का असर उद्योगों पर पड़ना शुरू हो गया है। बागपत के उद्योगों की 20 प्रतिशत गैस की कटौती कर दी गई है। वे जितनी गैस का उपयोग करते थे, अब वे सिर्फ उसकी 80 प्रतिशत गैस का ही उपयोग कर सकेंगे। इससे ज्यादा उपयोग किया तो उनकी गैस आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। इस आदेश से उद्योगों में हड़कंप मच गया है। इससे जहां उत्पादन प्रभावित होगा, वहीं उद्यमियों पर अधिक गैस उपयोग पर गैस आपूर्ति कटने की तलवार भी लटकी रहेगी। बागपत में कई बड़ी औद्योगिक इकाईयां है। जिनका वार्षिक कारोबार लगभग 250 से 300 करोड़ का है। कई औद्योगिक इकाईयां तो पूरी तरह गैस पर आधारित है, वहीं कुछ इकाइयां वायो फ्यूल पर निर्भर है। ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध के कारण गैस बने गैस संकट ने इन कारोबारों पर असर डालना शुरू कर दिया है। गैस कंपनी द्वार...