फरीदाबाद, मार्च 7 -- बल्लभगढ़, संवाददाता।व्हाट्सएप पर गैस बिल अपडेट के लिए फर्जी लिंक भेजकर साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। लिंक पर क्लिक करते ही बल्लभगढ़ की एक महिला के क्रेडिट कार्ड से 20 हजार रुपये की निकासी हो गई। शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजा नाहर सिंह कॉलोनी निवासी चंचल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 फरवरी को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर संदेश आया कि अदानी गैस का बिल अपडेट नहीं होने के कारण उनका गैस कनेक्शन रात नौ बजे काट दिया जाएगा। साथ ही बिल अपडेट करने के लिए एक लिंक भेजा गया।महिला ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो उसका मोबाइल फोन हैंग हो गया। कुछ ही देर बाद आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से 20 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन हो गई। इसके बाद महिला को स...