पीलीभीत, मार्च 18 -- पीलीभीत। घर में पानी गर्म करते समय गैस सिलिंडर में लीकेज होने के कारण अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने से घर में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।थाना न्यूरिया क्षेत्र के धनकुना अड्डा निवासी बाबूराम ने बताया कि वुधवार सुबह घर में उनकी पत्नी मकान की दूसरी मंजिल पर रसोई में नहाने के लिए पानी गर्म कर रही थी। इसी दौरान गैस सिलिंडर के पाइप से अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। जब तक पत्नी कुछ समझ पाती तब तक गैस ने आग पकड़ ली। यह देखकर महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर परिवार के लोग ऊपर पहुंचे और किसी तरह महिला को बाहर निकाला। इस पर गांव के तमाम लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसकी सूचना ग्...