हमीरपुर, मार्च 29 -- मौदहा। नगर समेत क्षेत्र में रसोई गैस न मिलने से उपभोक्ताओं के सामने रसोई गैस का संकट है। वहीं होम डिलीवरी बंद हो जाने से लोगों में अच्छा खासा आक्रोश पनप रहा है। इधर कुछ लोगों को गैस न मिलने से वह लकड़ी व उपलों पर खाना बनाने को मजबूर हैं। बड़े चौराहे पर डेरा डालकर रहने वाले संजय का कहना है कि उनका सिलेंडर 15 दिन पूर्व खत्म हो गया था, लेकिन वर्तमान समय में उसके कनेक्शन संख्या में गैस की बुकिंग न होने से सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते उसका परिवार लकड़ी व गोबर के उपलों में अपनी गुजर बसर कर रहा है। मराठीपुरा निवासी रामदेवी ने बताया कि उसके पास उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर मिला था। वर्तमान समय में वह गैस के लिए दो बार लाइन में लगने के बाद भी गैस नहीं मिली। मजबूरन उसे लकड़ी का चूल्हा जलाकर खाना पकाना पड़ रहा है। उपरौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.