फरीदाबाद, जून 26 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। साइबर अपराधियों ने गैस सेवा बंद होने का डर दिखाकर गोविंदपुरम स्थित गौर होम्स सोसाइटी में रहने वाले व्यक्ति के खाते से 50 हजार रुपये ठग लिए। जालसाजों ने फर्जी एसएमएस से सात रुपये के भुगतान का लिंक भेजा। पीड़ित ने जैसे ही लिंक खोलकर बैंक विवरण भरा तो खाते से रकम कट गई। कविनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- लिंक खोलते ही क्रेडिट कार्ड से सवा दो लाख उड़ेशिकायत का विवरण पुलिस को दी शिकायत में गौर होम्स सोसाइटी निवासी भगवान स्वरूप माथुर ने बताया कि मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से आईजीएल के लोगो वाला संदेश मिला। इसमें लिखा था कि उनका गैस कनेक्शन रात साढ़े नौ बजे बंद कर दिया जाएगा। कनेक्शन चालू रखने के लिए तत्काल सात रुपये का भुगतान करने के लिए कहा गया। इसका लिंक भी भेजा गया था।...