गैस कनेक्शन की केवाईसी की तारीख फिर बढ़ी
हल्द्वानी, सितम्बर 1 -- हल्द्वानी। गैस कनेक्शन की केवाईसी कराने से वंचित उपभोक्ताओं को राहत मिली है। सरकार ने केवाईसी की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब उपभोक्ता सात सितंबर तक अपने गैस कनेक्शन की केवाईसी करा सकेंगे। इससे पहले केवाईसी की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई थी। कुमाऊं मंडल में नौ लाख से अधिक घरेलू गैस उपभोक्ता हैं। विभाग के अनुसार इनमें करीब 10 फीसदी उपभोक्ताओं ने अभी तक केवाईसी नहीं कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.