गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर पौने सात लाख ठगे
गाज़ियाबाद, जून 14 -- गाजियाबाद, योगेंद्र सागर। साइबर अपराधियों ने गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर वसुंधरा निवासी बुजुर्ग के खाते से पौने सात लाख रुपये साफ कर दिए। पीड़ित के मुताबिक जालसाजों आईजीएल के नाम से एक फर्जी एपीके फाइल भेजकर उनका मोबाइल हैक कर लिया और बाद में खाते से दो किश्तों में रकम निकाल ली। शिकायत साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वसुंधरा सेक्टर-10सी निवासी हरिश्चंद्र सक्सेना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार मई 2026 को उनके मोबाइल पर एक व्हॉट्सऐप संदेश आया। संदेश भेजने वाले ने खुद को आईजीएल गैस का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनका गैस बिल अपडेट नहीं हुआ है और यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो गैस कनेक्शन काट दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उन्हें ऑनलाइन भुगतान करना नहीं आता है। इस पर आरोपी ने भरोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.