गाज़ियाबाद, अप्रैल 5 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने आईजीएल गैस कनेक्शन अपडेट कराने के नाम शास्त्रीनगर के एक कारोबारी से 4.10 लाख रुपये ठग लिए। खाते से रकम कटने के बाद जानकारी होने पर पीड़ित ने कविनगर थाने शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शास्त्रीनगर ई-ब्लॉक में रहने वाले नरेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह एक छोटे व्यवसायी हैं। उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा आईजीएल कंपनी के नाम से मैसेज भेजा गया। उसमें कहा गया कि उनका गैस कनेक्शन अपडेट नहीं है और उसे तुरंत अपडेट कराना जरूरी है। इसके लिए पहले सात रुपये ट्रांसफर करने को कहा गया। नरेंद्र सिंह के मुताबिक, जैसे ही उन्होंने प्रक्रिया शुरू की तो आरोपियों ने उनसे उनकी आईडी, बैंक खाते की जानकारी, आधार कार्ड और प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.