कटिहार, मार्च 23 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कुमार किंचित के द्वारा एनएच-31 स्थित सिमड़गाछ कटरिया के समीप गैस कटिंग करने के आरोप में दो लोगों के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक गैस कटिंग की सूचना पर एमओ के द्वारा उक्त जगह पर जांच पड़ताल की गई थी, जिसमें गैस कटिंग करने की बात सामने आई थी। जिसके बाद यह कार्यवाई की गई है। हालांकि जांच में खाली या भर्ती गैस सिलेंडर बरामद नहीं हो सका था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...