औरंगाबाद, अप्रैल 24 -- अंबा, संवाद सूत्र। अंबा बाजार चौक के समीप वीरेंद्र सिंह के मकान में हुई लाखों की चोरी के मामले में चोरों द्वारा गैस कटर के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है, जिस तरह ग्रिल और दरवाजों के ताले काटे गए हैं, वह सामान्य तरीके से संभव नहीं माना जा रहा है। घटनास्थल की स्थिति और ताले के टूटने के तरीके को देखते हुए पुलिस ने इस पहलू को जांच में शामिल किया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एफएसएल टीम के द्वारा घटनास्थल से फिंगरप्रिंट, धातु कटिंग के निशान और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। डॉग स्क्वायड की मदद से संभावित मार्गों की भी पड़ताल की गई है। थानाध्यक्ष राहुल राज ने कहा कि फिलहाल तकनीकी साक्ष्यों और वैज्ञानिक जांच के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...