गैस कंपनी कर्मचारी बनकर 4.36 लाख रुपये की साइबर ठगी
देहरादून, मई 14 -- साइबर ठगों ने आईजीएल (इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड) का कर्मचारी बनकर एक व्यक्ति के खाते से 4.36 लाख रुपये उड़ा लिए। ठगों ने वेरिफिकेशन के नाम पर लिंक भेजकर वारदात को अंजाम दिया। शिकायत पर बुधवार को रायपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रायपुर थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि बालावाला के पंवार मोहल्ला निवासी 58 वर्षीय अमर सिंह डुंगरियाल ने की तरफ से केस दर्ज किया गया है। बताया कि 11 मई की शाम लगभग सवा छह बजे उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को आईजीएल का कर्मचारी बताया और वेरिफिकेशन व शुल्क कटौती का झांसा देकर एक लिंक भेजा। यह भी पढ़ें- अकाउंट हैक कर 24 हजार की ऑनलाइन ठगी अमर सिंह ने लिंक खोलकर अपने कार्ड की डिटेल दर्ज कर दी। उस समय वह कार चलाकर घर लौट रहे थे। इसलिए मोबाइल पर लगातार आ रहे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.