हल्द्वानी, मार्च 11 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की शिकायतों को लेकर एडीएम विवेक राय ने बुधवार को तहसील स्थित एनआईसी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। गैस कंपनियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की मांग के मुताबिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जाए। कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। एडीएम राय ने बताया कि एलपीजी गैस की वर्तमान में जिले में कोई भी किल्लत नहीं है। गैस की कालाबारी रोकने को लेकर जिले के सभी गैस वितरकों आईओसीएल, बीपीसीएल व एचपीसीएल के एरिया प्रबंधकों सहित सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। आम जनता से अपील करते हुए कहा कि रसोई गैस को लेकर परेशान ना हों। पर्याप्त मात्रा मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.