गैस और दिल के दर्द में कैसे करें फर्क? डॉक्टर ने समझाया
नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- सीने में दर्द, जलन या भारीपन महसूस होते ही सबसे पहले अक्सर गैस और एसिडिटी का ख्याल आता है। कई बार इसकी वजह सच में पेट से जुड़ी परेशानी होती है, लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। दिल से जुड़ी परेशानी में भी सीने में जलन, दबाव या अजीब सा भारीपन महसूस हो सकता है। यही वजह है कि सिर्फ लक्षण देखकर इसे गैस मान लेना सही नहीं है। डॉ. सुनील कुमार मंडल, एमबीबीएस, एमडी और डीएम (कार्डियोलॉजी), ने बताया कि सीने में परेशानी के साथ दिखने वाले कुछ संकेतों को बिल्कुल इग्नोर नहीं करना चाहिए।गैस जैसा क्यों लगता है दिल का दर्द? दिल और पेट का ऊपरी हिस्सा एक-दूसरे के काफी पास होते हैं। इन जगहों से मिलने वाले दर्द के संकेत भी कई बार एक जैसे महसूस हो सकते हैं। इसलिए दिल में खून का बहाव कम होने पर हमेशा तेज या दबाने वाला दर्द ही हो, ऐसा जरूरी नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.