बलिया, मार्च 14 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों जैसे पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए डीएम मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर कड़ी नजर रखने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे लोगों को जागरूक करें और गैस बुकिंग के लिए शासन की ओर से निर्धारित समय अंतराल की जानकारी उपभोक्ताओं तक पहुंचाएं। निर्देश दिया कि गैस बुकिंग से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि उपभोक्ता ने हाल ही में सिलेंडर बुक तो नहीं कराया है, ताकि किसी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.