पटना, अप्रैल 20 -- Health News: अगर आप पेट में गैस, भारीपन या हल्के दर्द को मामूली समझकर नजरअंदाज कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। यह 'फैटी लिवर' के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। आईजीआईएमएस (IGIMS) के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार झा के मुताबिक, फैटी लिवर एक 'साइलेंट' यानी बिना लक्षणों वाली बीमारी है, जो धीरे-धीरे लिवर को सड़ा देती है। अगर समय रहते इसका इलाज और जीवनशैली में बदलाव नहीं किया गया, तो यह लिवर सिरोसिस और कैंसर जैसी जानलेवा स्थिति पैदा कर सकता है।पेट का घेरा बता देगा बीमारी डॉक्टर के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति का शरीर पतला है लेकिन उसका पेट बाहर निकला हुआ है, तो उसे फैटी लिवर होने की संभावना बहुत अधिक रहती है। उन्होंने इसकी पहचान के लिए एक सटीक पैमाना बताया है, जिसके तहत यदि पुरुषों में पेट का घेरा 90 सेंटीमीटर से...