सासाराम, मार्च 31 -- सासाराम। गैस की कालाबाजारी व जमाखोरी के विरूद्ध कार्रवाई के लिए अधिकारियों की टीम द्वारा लगातार गैस एजेंसियों की मॉनिटरिंग की जा रही है। ताकि, उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. नेहा कुमारी ने बतायी कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे युद्ध के कारण एलपीजी व पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति में कमी होने की आशंका के मद्देनजर लगातार मॉनिटिरिंग की जा रही है। इसके लिए अधिकारियों की टीम गठन किया गया है। जिनके द्वारा एजेंसियों की जांच कर गैस की उपलब्धता, वितरण, होम डिलेवरी आदि की जानकारी ली जा रही है। ताकि कालाबाजारी व जमाखोरी पर रोक लग सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.