रुडकी, अप्रैल 15 -- शहर में गर्मी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, जबकि लोग घरों और दफ्तरों में एसी व कूलर का सहारा लेते नजर आए। आईआईटी रुड़की की कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 70 प्रतिशत रही, जबकि शाम होते-होते यह घटकर 25 प्रतिशत रह गई। यह भी पढ़ें- नैनीताल में खिली तेज धूप, 26 डिग्री पहुंचा पारा दिनभर दक्षिण-पश्चिम दिशा से हवाएं चलती रहीं, जबकि बारिश का कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.