सिमडेगा, अप्रैल 4 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में रसोई गैस की किल्लत दिनोंदिन गहराती जा रही है। गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को रोजाना गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। सुबह से ही लोग अपनी बारी के इंतजार में घंटों लाइन में लगे रहते हैं। इसके बावजूद कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। गैस की कमी को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बुकिंग कराने के बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बुकिंग के बाद भी डिलीवरी में काफी देरी हो रही है, जिससे रोजमर्रा का कामकाज प्रभावित हो रहा है। वहीं जिले में कॉमर्शियल गैस की सप्लाई बंद है। इससे होटल, ढाबा और छोटे व्यवसाय चलाने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। गैस नहीं मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.