गैस उपभोक्ताओं को बताए सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपाय
गंगापार, जून 9 -- प्रतापपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लगातार बढ़ रही गर्मी, उमस और चढ़ते तापमान के मद्देनजर रसोई गैस उपभोक्ताओं को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से छतौना इंडेन गैस वितरक द्वारा आयोजित जागरूकता शिविर में उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस के सुरक्षित उपयोग एवं रखरखाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।शिविर को संबोधित करते हुए इंडेन वितरक की संचालक रीना देवी व प्रबंधक सी. बी. सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि गर्मी के मौसम में गैस सिलेंडर, रेगुलेटर और पाइप की नियमित जांच करना आवश्यक है। सिलेंडर को हमेशा हवादार स्थान पर सीधा खड़ा रखें तथा उसे धूप, आग अथवा किसी अन्य गर्म स्रोत के संपर्क में न आने दें। उन्होंने बताया कि गैस पाइप में दरार, कटाव या ढीलापन दिखाई देने पर उसे तुरंत बदलवा लेना चाहिए। शोरूम प्रभारी महेंद्र कुमार ने उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.