बांका, मार्च 22 -- बांका, एक संवाददाता। जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला के कुशल नेतृत्व एवं सतत निगरानी में जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं निर्बाध बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर विशेष टीमों का गठन कर नियमित रूप से छापेमारी अभियान संचालित किया जा रहा है। साथ ही इसके लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी होने पर संपर्क कर सकें। रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी राजकुमार की टीम द्वारा 14 गैस एजेंसिय...