रांची, अप्रैल 5 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी लोकसभा सांसद कालीचरण मुंडा ने जिले में एलपीजी गैस की लगातार हो रही कमी को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जिले के लोग गैस संकट से बुरी तरह जूझ रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन इस गंभीर समस्या पर अपेक्षित तत्परता नहीं दिखा रहा है। इसके कारण आम नागरिकों को रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति चिंताजनक, शीघ्र समाधान जरूरी:सांसद ने कहा कि मौजूदा स्थिति बेहद चिंताजनक है और इसे जल्द से जल्द सुधारने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि एलपीजी गैस की नियमित और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।अधिकारियों को दिए निर्देश:कालीचरण मुंडा ने संबंधित जिला अधिकारियों को निर्देश दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.