शाहजहांपुर, अप्रैल 7 -- शाहजहांपुर। घरेलू गैस सिलेंडर आपूर्ति में अनियमितताओं, केवाईसी के नाम पर धनउगाही और कालाबाजारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। संचालन फुरकान अहमद कुरैशी ने किया। ज्ञापन में कहा गया कि गैस सिलेंडरों की अनियमित आपूर्ति से आमजन को परेशानी हो रही है। कई उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जबकि कुछ स्थानों पर अधिक कीमत लेकर अवैध रूप से बिक्री की जा रही है। केवाईसी के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली का भी आरोप लगाया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने गैस सिलेंडरों से जुड़ी बढ़ती दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की। इसके अलावा विवाह जैसे आयोजनों वाले परिवारों को प्राथमिकता देने, कालाबाजारी पर रोक लगाने और ...