गैस आपूर्ति बंद करने का झांसा देकर खाते से उड़ाए 2.60 लाख रुपये
प्रयागराज, मई 31 -- साइबर ठगों ने पीएनजी का भुगतान अधूरा होने का झांसा देकर एक दंपती के बैंक खातों से करीब दो लाख 60 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। म्योर रोड स्थित एकांकी कुंज कॉलोनी निवासी सैय्यद वसीम अहमद के मुताबिक, 23 मई की शाम उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पीएनजी का कर्मचारी बताते हुए कहा कि भुगतान में बारह रुपये कम हैं। तुरंत भुगतान नहीं करने पर रात साढ़े 11 बजे आपके घर की गैस आपूर्ति रोक दी जाएगी। उसके झांसे में आकर उन्होंने उसके बताए तरीके से बारह रुपये ऑनलाइन भेज दिए। इसके बाद उनके तीन बैंक खातों और उनकी पत्नी शबी फातमा के खाते से रुपये निकाल लिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.