समस्तीपुर, मार्च 27 -- समस्तीपुर। संकट की आहट ने मिथिला डेयरी (सुधा) के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। वर्तमान में गैस की आपूर्ति जारी है लेकिन भविष्य में इसके बाधित होने की आशंका को देखते हुए डेयरी प्रबंधन ने अभी से मोर्चा संभाल लिया है। डेयरी के प्रबंध निदेशक आरके झा ने जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा से मुलाकात कर पत्र सौंपा है, ताकि डेयरी को गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। एमडी ने बताया कि डेयरी को प्रतिदिन 47 किलो क्षमता वाले 100 से 150 गैस सिलेंडरों की जरूरत पड़ती है। इनका उपयोग गैस आधारित बॉयलर चलाने के लिए किया जाता है। समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी के करीब 2 लाख किसानों से रोजाना लगभग 5 लाख लीटर दूध संकलित किया जाता है। किसानों से प्राप्त दूध को अधिकतम 4 घंटे के भीतर प्रोसेस करना अनिवार्य है अन्यथा वह खराब हो सकता है। ऐसे...