बांका, अप्रैल 24 -- बांका, एक संवाददाता। जिला पदाधिकारी, बांका के निर्देशानुसार जिले में गैस आपूर्ति को सुचारु, पारदर्शी एवं सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। प्रतिदिन अनुमंडल पदाधिकारी की टीम एवं संबंधित थानाध्यक्षों की टीम द्वारा छापामारी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर रोक लगाई जा सके। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जानकारी दी गई कि 11 गैस एजेंसियों एवं 43 महत्वपूर्ण स्थानों पर छापामारी की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बांका जिले में गैस की आपूर्ति बुकिंग से अधिक की जा रही है तथा वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य एवं सुचारु बनी हुई है। यह भी पढ़ें- गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन की पैनी नजर उन्होंने बताया कि पिछले दिन 3207 उपभोक्ताओं द्वारा गैस की बुकिंग कराई गई, जबकि 5215 उपभोक्ताओं...