बगहा, अप्रैल 21 -- श्रीकांत तिवारी बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि। उज्जैन टोला में स्थापित हो रही डीसीयू (डिकम्प्रेशन यूनिट) का अपर मुख्य सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग सह-प्रभारी सचिव एचआर श्रीनिवास ने स्थल निरीक्षण किया। यह यूनिट भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा स्थापित की जा रही है। जिसका उद्देश्य क्षेत्र में गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुगम बनाना है।निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने कार्य की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की तथा संबंधित एजेंसियों को निर्माण एवं तकनीकी कार्यों में तेजी लाने का स्पष्ट निर्देश दिया। उन्होंने भारत पेट्रोलियम गैस लिमिटेड के पदाधिकारियों से कहा कि किसी भी परिस्थिति में 15 मई तक यूनिट को पूर्ण रूप से क्रियाशील किया जाए। यह भी पढ़ें- घरेलू पाइप्ड प्राकृतिक गैस आपूर्ति की प्रशासनिक प्रक्रिय...