नैनीताल, मार्च 12 -- नैनीताल, संवाददाता। शहर में गैस आपूर्ति को लेकर स्थिति स्पष्ट करने के उद्देश्य से गुरुवार को भाजपा मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक से मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को शहर में गैस आपूर्ति को लेकर लोगों के बीच फैल रही अलग-अलग तरह की सूचनाओं और चर्चाओं से अवगत कराया। उन्होंने अनुरोध किया कि गैस आपूर्ति की वास्तविक स्थिति को स्पष्ट रूप से जनता तक पहुंचाया जाए, ताकि अनावश्यक भ्रम और आशंकाओं को दूर किया जा सके। इस अवसर पर मनोज जोशी, दयाकिशन पोखरिया, आशीष बजाज, भारत सिंह मेहरा, विकास जोशी, भगवत सिंह रावत, रितुल कुमार, गौरव हार्पर, भूपेंद्र बिष्ट, अरविंद पडियार, पंकज बर्गली और युवराज सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.