गैस आपूर्ति की अव्यवस्थाओं पर भाजपाइयों ने जताया रोष
नैनीताल, अप्रैल 16 -- नैनीताल, संवाददाता। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर भाजपाइयों ने रोष व्यक्त किया है। इस संबंध में गुरुवार को कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था सुधारने की मांग की गई।भाजपा नेताओं का कहना है कि पिछले एक माह से उपभोक्ता परेशान हैं। गैस बुकिंग के बाद डीएसी नंबर समय पर नहीं मिल रहा है और केवाईसी अपडेट कराने को लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। नैनीताल से सटे ग्रामीण इलाकों में आपूर्ति ठप होने से संकट गहरा गया है। उन्होंने व्यावसायिक सिलेंडरों का वितरण पूर्व की भांति सीधे गोदाम से वाहनों से करने, गैस वितरण प्रणाली की अनियमितताओं को दूर की मांग की। यह भी पढ़ें- गैस व्यवस्था पर व्यापारी नेता ने उठाये सवाल इस दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.