नोएडा, मार्च 25 -- नोएडा। बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान के गैस्ट्रो विभाग के स्थापना दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विषय सिलिएक डिजीज रखा गया था। कार्यक्रम में इस बीमारी से पीड़ित 20 बच्चों के परिवार को भी बुलाया गया था। दस वर्ष की हर्षाली ने बीमारी के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. एके सिंह, डॉ. गोविंद मखारिया, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. सुषमा नारायण, डॉ. विकास जैन, डॉ. उमेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.