गैसड़ी विधायक ने अस्पताल का किया शुभारंभ
बलरामपुर, जून 29 -- गैसड़ी। तुलसीपुर नगर के रमवापुर में नवनिर्मित एक निजी अस्पताल का उद्घाटन शनिवार को गैंसड़ी विधायक राकेश कुमार यादव ने फीता काटकर किया। अस्पताल संचालक डॉ. इजहार व डॉ.मोहम्मद आरिफ खान ने बताया कि यहां 24 घंटे इमरजेंसी, जनरल वार्ड, प्रसूति, पैथोलॉजी व फार्मेसी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। गरीब मरीजों को विशेष छूट दी जाएगी। विधायक ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया। समारोह में पूर्व प्रधान इबरार, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे। डॉ. आरिफ खान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.