बलरामपुर, अप्रैल 13 -- गैसड़ी/बलरामपुर, संवाददाता। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का एक और नमूना सामने आया है। बालापुर से गैसड़ी तक करीब 10 किलोमीटर सड़क को गड्ढा मुक्त कर पिच कराया जा रहा है, लेकिन नगर पंचायत गैसड़ी के वार्ड नंबर 12 बाईपास पर नहर के पास सड़क के कटे हुए हिस्से को बिना भरे ही डामरीकरण कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नई चमचमाती सड़क पर वाहनों की रफ्तार बढ़ेगी और इस कटान वाली जगह पर कभी भी जानलेवा दुर्घटना हो सकती है। लोक निर्माण विभाग द्वारा बालापुर से गैसड़ी तक करीब 10 किलोमीटर लंबी सड़क को गड्ढा मुक्त योजना के तहत पिच किया जा रहा है। नगर पंचायत गैसड़ी के वार्ड नंबर 13 में बाईपास पर नहर के पास पहले से ही सड़क का बड़ा हिस्सा कटकर तालाब में समा चुका था। इस कटान की वजह से आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। स्थानीय ...