बलरामपुर, फरवरी 17 -- गैसड़ी, संवाददाता। खरीफ एवं रबी फसलों के किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और वैज्ञानिक पद्धति से खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ब्लॉक परिसर में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय किसान गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी नंदकुमार पांडे ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को स्वावलंबी बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। परंपरागत खेती से हटकर आधुनिक और वैज्ञानिक विधियों को अपनाकर किसान अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। कृषि यंत्रों और बीजों पर सरकार सब्सिडी उपलब्ध करा रही है। अंत:फसली खेती के तहत उड़द एवं मूंग के बीज पोर्टल पर बुकिंग कराने वाले किसानों को निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। का...