बलरामपुर, मार्च 14 -- गैसड़ी। गैसड़ी नगर पंचायत क्षेत्र में बिस्कोहर रोड पर नाला निर्माण कार्य के दौरान भारी मात्रा में मिट्टी लोगों के घर के सामने जमा कर देने से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नाला निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार ने मिट्टी की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि नाला निर्माण कार्य धीमी गति से हो रहा है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। निवासियों ने मांग की है कि नाला निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और मिट्टी की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.