गैसड़ी क्षेत्र में बाढ़ का कहर, कई मार्गों पर आवागमन ठप
बलरामपुर, सितम्बर 27 -- गैसड़ी, संवाददाता। पहाड़ों औरर मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से गैसड़ी क्षेत्र के पहाड़ी नाला नकटी, कबही, भाभर, कटहा और बूढ़ी राप्ती में उफान आ गया है। नालों का पानी सड़कों पर बहने से कई मार्गों पर आवागमन बाधित हो गया है। बाढ़ पानी से सैकड़ों हेक्टेयर फसलें भी जलमग्न हो गई हैं। बखरकोटवा, मदरहवा, सुस्ता और बेलहसा गांव में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है। बखरकोटवा के पास भाभर नाले का पानी डिप के ऊपर करीब चार फीट बह रहा है। जैतापुर-गनेशपुर मार्ग पर धवाई के पास करीब चार फीट पानी सड़क के ऊपर बह रहा है। वहीं, बिलोबा-बनकसिया से बेनीनगर-बेलहसा मार्ग पर नकटी नाले का पानी करीब तीन फीट ऊपर बह रहा है। तुलसीपुर के गनवरिया गांव में भी घरों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। बेलहसा प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.