कौशाम्बी, मार्च 28 -- जिले में पेट्रोल, डीजल एवं गैस की बढ़ती समस्या को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मुख्यालय में प्रदर्शन किया। मौजूदा सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए डीएम डॉ. अमित पाल को मांगों का ज्ञापन सौंपा। संगठन ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि सरकार कह रही कि गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। बावजूद इसके लोगों को पेट्रोल पंप पर न तो डीजल मिल रहा है और न ही पेट्रोल। एलपीजी गैस के लिए भी लंबी कतार में घंटों खड़े रहना पड़ रहा है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित द्विवेदी 'आजाद' ने कहा कि जिले सहित पूरे प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की किल्लत से आम जनता और किसान गंभीर रूप से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि गेहूं की कटाई का समय नजदीक है, लेकिन डीजल की कमी के कारण किसानों को भारी परेशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.